योगी स्टाइल में शिवराज! ‘बुलडोजर मामा’ बने सीएम, समर्थकों ने लगवाए होर्डिंग

भोपाल। उत्तर प्रदेश में माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर चलाए जाने से आमजन में बनी बुलडोजर बाबा की छवि से विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री के नाम पर मामा बुलडोजर के होर्डिंग लगाए गए हैं. युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के आरोपियों के ठिकानों पर चलाए जा रहे बुलडोजर के कारण अब शिवराज सिंह चौहान की छवि को बेटियों के मामा की तरह उनकी सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

क्या है होर्डिंग में
भोपाल के अरेरा हिल्स क्षेत्र स्थित विधायक विश्राम गृह के एक तिराहा पर मामा बुलडोजर के होर्डिंग लगाए गए हैं, इसमें लिखा है कि बहन-बेटियों की इज्जत से जिसने किया खिलवाड़, बुलडोजर पहुंचेगा उसके द्वार. इस होर्डिंग में बेटियों की सुरक्षा का संदेश है कि बेटियों की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा. बुलडोजर से एक मकान को गिराते हुए दिखाए जाने के साथ शिवराज सिंह चौहान के चेतावनी भरे अंदाज की बड़़ी तस्वीर लगाई गई है. इसी के साथ यह होर्डिंग भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने लगवाया है.

श्योपुर और सिवनी, रायसेन में चला है बुलडोजर
गैंगरेप और रेप की श्योपुर और सि्वनी की दो घटनाओं में दो दिन के भीतर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर आरोपियों के ठिकानों को नष्ट किया है. श्योपुर में जहां आरोपियों के सरकारी कब्जे कर बनाए गए मकान को गिराया गया और सरकारी जमीन पर लगाई गई फसल को बुलडोजर से नष्ट किया गया है तो वहीं, सिवनी में भी कमोबेश ऐसी ही कार्रवाई आज की गई है. रायसेन, सिलवानी के खिमरिया पौड़ी गांव में होली के दिन हुए खूनी संघर्ष के मामले में भी आरोपियों के मकान दुकान को बुलडोजर से ढ़हा दिया गया है

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!