पुलिस से बोली पत्नी- मुझे कोई अफसोस नहीं; देवगुराड़िया के जंगल में फेंके शव के टुकड़े

इंदौर : बाणगंगा इलाके में युवक की हत्या कर हाथ-पैर काटने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही पेशे से कसाई हैं। पुलिस ने खुदाई कर धड़ तो बरामद कर लिया, लेकिन हाथ-पैर बरामद नहीं कर पाई है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि देव गुराड़िया के नजदीक जंगलों में शरीर के दूसरे अंग फेंके हैं। पुलिस को सर्चिंग में खून से सनी प्लास्टिक की थैली तो मिली, लेकिन शरीर का कोई अंग बरामद नहीं हुआ है।

पति को मौत के घाट उतारने वाली महिला सपना उर्फ सोनू और उसके बेटे प्रशांत को न्यायालय ने 28 फरवरी तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पूछताछ के दौरान महिला ने कहा कि उसे घटना पर कोई अफसोस नहीं है। उसका कहना था कि क्या करती। पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपी रिजवान कुरैशी और भय्यू कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

टोंककला की मस्जिद में छिपे थे दोनों आरोपी

दोनों आरोपी हत्या को अंजाम देकर देवास के समीप टोंककला स्थित मुरसुदा मस्जिद में छिप गए थे। पुलिस की आने की सूचना के बाद खिलचीपुर की ओर भागे थे।

भाई से लगवाया फोन, तब सामने आया रिजवान

रिजवान मर्डर के बाद से ही फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन नहीं मिला। फिर पुलिस ने रिजवान के बड़े भाई को बुलाकर रिजवान को फोन लगवाया। जैसे ही बताए हुए पते पर रिजवान और भय्यू पहुंचे, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

भाई ने शादी के बाद बना ली थी दूरी

बताया जा रहा है कि कृष्णा उर्फ बबलू को भाई प्रवेंद्र ने मुखाग्नि दी। सुनीता से शादी के बाद कृष्णा ने भाई से दूरी बना ली थी। कृष्णा का एक बेटा प्रशांत पिता की हत्या की वारदात में शामिल होने के चलते पुलिस रिमांड पर है, जबकि छोटे नाबालिग बेटे से भी पूछताछ की जा रही है।

गुरुवार को हुआ था खुलासा, शुक्रवार को गड्‌ढा खोदकर निकाला शव

गणेश धाम में पिछले दिनों ट्रक चालक की हत्या के बाद कृष्ण उर्फ बबलू जादौन की उसकी पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी रिजवान कुरैशी और भय्यू उर्फ इरशाद कुरैशी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बाद में शव को एक पुराने मकान में 6 फीट गड्डा खोदकर दफना दिया था। आरोपियों ने बबलू के बेटे प्रशांत की मदद से हाथ पैर काट कर देव गुराडिया के जंगलों में फेंके थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!