पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी हत्यारे पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

खरगोन : कोर्ट ने हत्या करने वाले पिता-पुत्र को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पति-पत्नी के विवाद के दौरान मृतक समझाने पहुंचे थे। गुस्साए पति ने अपने बेटे के साथ, समझाने आए व्यक्ति के घर पहुंच कर लात घूंसों से मारपीट की और उसके बाद आरोपी पुत्र ने पत्थर मारकर युवक की हत्या कर दी।

क्या था मामला

13 सितंबर 2020 की शाम को तिरी गांव निवासी अनु के रिश्तेदार हरदास और उसकी पत्नी गनाबाई उनके घर पर विवाद कर रहे थे। तब उसके पिता मोहन उनके घर पर समझाने गए और समझाकर अपने घर आ गए। इस दौरान तिरी निवासी आरोपी हरदास, मोहन के घर आया और अपशब्द कहने लगा। जब मोहन ने रोका तो आरोपी हरदास ने मोहन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। तभी आरोपी हरदास का पुत्र गोपाल उर्फ गपड़िया भी वहां आ गया। उसने मोहन को पत्थर उठाकर मारा जिससे मोहन बेहोश होकर नीचे गिर गया। घायल मोहन को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय खरगोन लाया गया। मोहन की स्थिति गंभीर होने के चलते, उसे इंदौर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोर्ट का फैसला

आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध पुलिस थाना ऊन ने हत्या का केस दर्ज किया गया और अनुसंधान में लिया गया। अभियोग पत्र न्यायालय खरगोन में प्रस्तुत किया गया। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश खरगोन ने सारे पक्षों को सुनने के बाद आरोपी हरदास और उसके पुत्र गोपाल को धारा 302/ 34 भादवी में आजीवन सश्रम कारावास और 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। शासन की ओर से पैरवी उपसंचालक अभियोजन जे.एस मुवैल द्वारा की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!