ऐसे होगी यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसीः रोमानिया-हंगरी के रास्ते लौटेंगे भारत

भोपाल/ शिवपुरी/बालाघाट। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर है. धमाकों से दहल रहे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और दूसरे लोगों की वापसी का रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार देर रात 2.30 बजे से शुरू होने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक फंसे भारतीयों को पहले रोमानिया लाया जाएगा. इसके बाद फ्लाइट से इंडिया. यूक्रेन के ओडेसा शहर में फंसे एमपी के सागर जिले के छात्र अक्षय पटेल ने बताया कि भारतीयों को बस से रोमानिया पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. रोमानिया से भारत की फ्लाइट का टिकट बुक हो गया है.

बस से ओडेसा से रोमानिया जाएंगे भारतीय
सागर के अक्षय ने बताया कि भारतीय छात्रों को लेकर एक बस ओडेसा से रोमानिया के लिए रवाना होगी. इसे लेकर भारतीय दूतावास से एडवाइजरी मिली है. इसमें ग्रुप में कॉन्ट्रेक्टर के मार्फत अथवा कॉलेज प्रबंधन की ओर से ग्रुप बनाकर रोमानिया पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. तकरीबन 50 छात्रों को उनकी टिकट बुक होने की सूचना भी मिल गई है. बता दें कि प्रदेश के करीब 122 स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हैं

रात ढाई बजे रोमानिया से फ्लाइट
यूक्रेन में फंसे अक्षय के अनुसार, इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स को लेकर रोमानिया से रात 2:30 बजे पहली फ्लाइट इंडिया के लिए रवाना होने की जानकारी एंबेसी की ओर से मिली है, हालांकि किराए को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. सभी से पासपोर्ट और इंमरजेसी खर्च के लिए अमेरिकी डॉलर रखने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी साथ रखने को कहा गया है. संभव हो सके, तो अपनी गाड़ियों पर तिरंगे का प्रिंट आउट लगा लें. भारतीय दूतावास से जारी नई एडवाजरी के अनुसार, रोमानिया और हंगरी के रास्ते नागरिकों को सुरक्षित निकालने पर काम किया जा रहा है. एडवाइजरी में दो चेक प्वाइंट्स के नाम भी दिए गए हैं. साथ ही भारतीयों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की गई है.

first flight will fly to india
यूक्रेन में फंसा शिवपुरी का हिमांशू

शिवपुरी के हिमांशु की मार्मिक अपील
वहीं यूक्रेन में फंसे एमपी के छात्रों के माता-पिता परेशान हैं. इनमें शिवपुरी के हिमांशु भी हैं, जो डॉक्टरी की पढ़ाई करने यूक्रेन गए और फिलहाल वहां फंस गए हैं. हिमांशू ने अपनी व अपने समस्त साथी मित्रों की सकुशल वापिसी को लेकर भारत सरकार से मार्मिक गुहार लगाई है और अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अपने यूक्रेन में फिलहाल सुरक्षित होने की जानकारी भी साझा की है.

first flight will fly to india

बालाघाट में एक मां को अपनी बेटी का इंतजार

बालाघाट में एक मां को अपनी बेटी का इंतजार
इधर बालाघाट के कुछ छात्र भी यूक्रेन में अटक गए हैं. बालाघाट की छात्रा मुस्कान गौतम भी यूक्रेन के ओडेसा के पास क्योग्राथ यूनिवर्सटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई हुई थी. जो फंसी हुई हैं, वहीं उनकी मां ममता गौतम का अपनी बेटी के इंतजार में रो-रोकर बुरा हाल है. मुस्कान के घरवाले जैसे तैसे अपने आप को ढांढस बंधाते हुए बेटी की वापसी के लिए भारत सरकार की ओर आस लगाये हुए है. मुस्कान के अलावा बालाघाट के मलाजखंड़ की प्रगति ठाकरे के भी यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!