जिसको अच्छी तरह वाहन चलाना आता है, उसी का बनेगा ड्राईविंग लाईसेंस: नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि नये मोटर वाहन कानून के तहत कोई भी व्यक्ति सड़क पर नियमों का उल्लंघन कर लोगों की जान से नहीं खेल सकेगा और जो नियम तोड़ेगा उसे हर हाल में दंडित किया जाएगा।

श्री गडकरी ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नया मोटर वाहन अधिनियम किसी को भी सड़क सुरक्षा के नियम में कोताही बरतने की इजाजत नहीं देता है। मंत्री, नेता, अभिनेता, अधिकारी या कोई भी व्यक्ति जो यातायात नियम तोड़ेगा तो उसे दंडित होना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और सड़कों पर लोगों की जान नहीं जाए, इसके लिए न सिर्फ सख्ती से नियमों का पालन किया जाएगा बल्कि रोड इंजीनियरिंग में सुधार भी लाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा की स्थिति में सुधार लाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश में 30 प्रतिशत लाइसेंस फर्जी बनते हैं। एक व्यक्ति के पास चार-चार राज्यों में बनाए गये लाइसेंस हैं। लोगों को गाड़ी पकडऩी नहीं आती और ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लेते हैं।

गाड़ी चलाना आता नहीं और सडकों पर वाहन लेकर आ जाते हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में आ जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब किसी चालक को लोगों की जान से खेलने नहीं दिया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की नई व्यवस्था में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। कितना ही बड़ा आदमी क्यों न हो, उसका लाइसेंस प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से ही बनाया जाएगा।

किसी भी व्यक्ति का नया ड्राइविंग लाइसेंस अब तब ही बन पाएगा, जब वह वाहन चलाने में पूरी तरह से निपुण हो। उन्होंने कहा कि नया मोटर वाहन कानून बनने से लोगों में कानून के प्रति डर पैदा हुआ है। कानून से लोग डरने लगे हैं और उसके प्रति उनका सम्मान जगा है। कानून तोडऩे वाले दंडित होने से परेशान हैं लेकिन इससे सड़कों पर लोगों की जान बचेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!