प्रदेश में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह गुरुवार व शुक्रवार को हुई बारिश और ओले गिरने के कारण सभी इलाकों में सुबह व शाम गलन वाली ठंडक पड़ रही है. मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में 8 व 9 फरवरी को बारिश होने की चेतावनी जारी की है. पिछले सप्ताह हुई बारिश व ओले गिरने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. खेत में खड़ी सब्जियों व सरसों की फसल को काफी नुकसान होने से किसान सदमे में है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पुनः बारिश के आसार बन रहे हैं. 8 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 9 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

राजधानी में खिली धूप
राजधानी लखनऊ में गुरुवार व शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से ही सुबह व शाम गलन वाली ठंडक पड़ रही थी. मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप निकली. जिसके चलते लखनऊ वासियों ने भीषण ठंड से राहत की सांस ली है.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लखनऊ में मंगलवार को सुबह व शाम के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा. आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है.

लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं 9 फरवरी को पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!