कौन हैं सुभावती शुक्ला, जिन्हें सपा ने गोरखपुर में योगी के खिलाफ उतारा, जानें क्या है रणनीति

गोरखपुर  समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टेंशन बढ़ाने के लिए भगवा कैंप के ही पुराने योद्धा के परिवार को मैदान में उतार दिया है। सपा ने बीजेपी के पूर्व नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी सुभावती को टिकट दिया है। हाल ही में सुभावती अपने बेटे के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं।   

समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के दिग्गज नेता और कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले उपेंद्र शुक्ला की पत्नी को उतारकर एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। सपा ने पहले बीजेपी के मौजूदा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पर डोरे डाले थे, जिनका टिकट काटकर गोरखपुर शहर सीट योगी को उतारा गया है। 

गोरखपुर में लंबे समय तक बीजेपी के नेता रहे उपेंद्र शुक्ला को 2018 में बीजेपी ने गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। तब समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार रहे प्रवीण निषाद (निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद के पुत्र और वर्तमान में संतकबीरनगर से भाजपा के सांसद) ने उन्‍हें हरा दिया था। 2019 में भाजपा ने उपेन्‍द्र शुक्‍ल की जगह भोजपुरी फिल्‍म स्‍टार रविकिशन शुक्‍ल को मैदान में उतारा था। उनके परिवार का आरोप है कि लंबे समय तक उपेंद्र ने जिस पार्टी की सेवा की उसके नेता अब उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।

वैसे तो भगवा का गढ़ रहे गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ की जीत आसान माना जा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को टिकट देकर लड़ाई को कुछ दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!