बीजेपी की मौजूदा नौ सीटें निकालने की चुनौती अनुप्रिया के सामने

वाराणसी ।  अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कंधे पर 2017 में भाजपा द्वारा जीती गई नौ सीटों को सुरक्षित फिर से एनडीए के खाते में लाने की बड़ी चुनौती है। सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा ने अद (एस) को जो दस नई सीटें दी हैं उनमें से नौ सीटें ऐसी हैं जहां पर मौजूदा विधायक भाजपा के हैं। एकमात्र रामपुर जिले की स्वार सीट ऐसी है जिस पर 2017 में भाजपा को सफलता नहीं मिली थी। अपना दल एस को भाजपा गठबंधन के तहत बछरांवा, मऊरानीपुर, घाटमपुर, बिंदकी, चायल, बारा, नानपारा, कायमगंज और मानिकपुर और स्वार सीट पहली बार मिली है। 2017 में इन सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें से स्वार को छोड़ शेष नौ सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। इसके बावजूद भाजपा ने अपनी इन मौजूदा सीटों को बड़े विश्वास के साथ सहयोगी अद (एस) को दिया है। इन सीटों का जातीय समीकरण अद (एस) के अनुकूल है। वहीं भाजपा ने अद (एस) द्वारा 2017 में जीती गई नौ सीटों में से चार सीटों को अभी तक नहीं दिया है। इनमें से जहानाबाद सीट की जगह बिंदकी देकर एक सीट की भरपाई भाजपा कर चुकी है। वाराणसी की सेवापुरी, सोनभद्र की दुद्धी और सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट जो अद (एस) की जीती हुई सीट है, इन पर फैसला लंबित है। चर्चा है कि भाजपा इन सीटों को अपने पास रखते हुए इसके स्थान पर दूसरी सीटें अद (एस) को दे सकती है। इस लिहाज से अनुप्रिया को अब 2017 की जीती हुई अपनी सीटों में से सोरांव, छानबे, मड़ियाहूं, प्रतापगढ़ और विश्वनाथगंज पर फिर से जीत हासिल करने की चुनौती होगी। इसके अलावा 2017 में कम अंतर से हारी सीट प्रतापपुर पर फिर से ताकत दिखाने का मौका अद (एस) को मिला है। गठबंधन के तहत मिली सीटों में अद (एस) अब तक स्वार, घाटमपुर, कायमगंज, नानपारा, मऊरानीपुर, बिंदकी, बछरावां, चायल, बारा, मानिकपुर और सोरांव सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इनमें से स्वार सीट को छोड़ अन्य सभी सीटों पर 2017 में अद (एस) और भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते थे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!