पंजाब चुनाव पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान

नई दिल्ली ।  पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी जोर आजमाइश तेज कर दी है। उधर, पंजाब में अकाली और भाजपा के गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच चुनाव बाद गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। भाजपा नेता पुरी ने आरोप लगाया कि शिअद ने भगवा पार्टी को पंजाब में अपना आधार नहीं बढ़ाने दिया। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अकालियों ने भाजपा से एक सिख नेता को भी उभरने नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद अकाली दल के साथ भाजपा के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि अकाली दल ने भाजपा को पंजाब में अपना आधार कभी बढ़ाने ही नहीं दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ ​​हनी को कथित अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर पुरी ने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!