महाकाल कॉरिडोर का शुभारंभ कर सकते हैं पीएम मोदी, शिवराज सिंह ने दिया न्योता

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम शिवराज ने पीएम मोदी से उज्जैन महाकाल मंदिरविस्तार प्रोजेक्ट (महाकाल मंदिर कॉरिडोर) के पहले चरण के लोकार्पण के लिए अनुरोध किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने इसको लेकर हामी का संकेत दिया है. पहले चरण का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा होने जा रहा है.

महाकाल मंदिर विस्तार प्रोजेक्ट पर 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च
काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर की तरह उज्जैन के महाकाल मंदिर का वैभव बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार 700 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर रही है. जिसमें 421 करोड़ रुपए मध्यप्रदेश सरकार खर्च कर रही है. महाशिवरात्रि के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का लोकार्पण कर सकते हैं. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की यूपी चुनाव में व्यस्तता को देखते हुए ये कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है. ऐसे में अप्रैल में लोकार्पण कार्य हो सकता है. इसके अलावा पीएम इंदौर में सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं.

रुद्रसागर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बन रहा है ब्रिज
साल 2022 में महाशिवरात्रि पर उज्जैन का महाकाल मंदिर परिसर अपने एक अलग अंदाज में नजर आएगा. मंदिर परिसर विस्तार परियोजना का पहला चरण पूरा होने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए यहां कई नई सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी. महाकाल मंदिर में चल रहे 703 करोड़ के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट में रुद्रसागर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा ब्रिज भी बनाया जा रहा है. इस ब्रिज का डिजाइन पहली बार सामने आया है. करीब 16 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह ब्रिज 210 मीटर लंबा होगा. इसके अलावा रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड और लेजर शो भी श्रद्धालु जल्द देख सकेंगे.

दो चरणों में से पहले चरण का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा होने जा रहा है. CM शिवराज सिंह चौहान खुद प्रोजेक्ट का लगातार फीडबैक ले रहे हैं. दूसरा चरण 2023 के मई-जून तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके पूरा होने के बाद हर घंटे बिना रुकावट के एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.

महाकाल मंदिर की खासियत
देशभर के बारह ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन के ‘महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग’ का अपना एक अलग महत्व है. महाकाल मंदिर के दक्षिण मुखी होने से भी इस मंदिर का महत्व और बढ़ जाता है. महाकाल मंदिर विश्व का एक मात्र ऐसा शिव मंदिर है जहां दक्षिणमुखी शिवलिंग प्रतिष्ठापित है. यह स्वयंभू शिवलिंग है, जो बहुत जाग्रत है. महाकाल की नगरी उज्जैन में विकास कार्य तेजी से जारी है. यहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को भव्य बनाने का काम तेजी से चल रहा है.

पीएम को केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन का भी न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश के विकास कार्यों और अन्य कई विषयों पर पीएम को जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने यूनियन बजट 2022-23 में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए स्वीकृत बजट पर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने पीएम को बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी. 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता विकसित होगी. बिजली उत्पादन के साथ 50 लाख नागरिकों को पेयजल उपलब्ध होगा. इस परियोजना का फायदा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को मिलेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!