अबू सलेम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने  गैंगेस्टर अबू सलेम की ओर से दायर एक याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। अबू सलेम 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अपनी भूमिका के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। सलेम की याचिका में कहा कहा गया है कि भारत और पुर्तगाल के बीच प्रत्यर्पण संधि की शर्तों के अनुसार उसकी कारावास की सजा 25 साल से अधिक नहीं हो सकती है। जस्टिस एस के कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने सलेम की उस याचिका पर जवाब देने के लिए केंद्र को चार सप्ताह का समय दिया, जिसमें दावा किया गया है कि टाडा अदालत का 2017 का फैसला उसे आजीवन कारावास की सजा देना प्रत्यर्पण संधि की शर्तों के खिलाफ था। सलेम की ओर से पेश अधिवक्ता ऋषि मल्होत्रा ​​ने कहा कि सलेम को आजीवन कारावास की सजा भारत सरकार द्वारा पुर्तगाल को दिए गए आश्वासन के खिलाफ है जहां से उसे प्रत्यर्पित किया गया था। वकील ने कहा था कि भले ही टाडा अदालत ने माना था कि वह सरकार के आश्वासन के लिए बाध्य नहीं है, सुप्रीम कोर्ट के पास ही इस मुद्दे को तय करने की शक्ति है। याचिका में कहा गया है भारत सरकार की ओर से स्पष्ट आश्वासन के बावजूद कि अपीलकर्ता को 25 साल से अधिक की सजा नहीं दी जाएगी, जो आश्वासन पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट तक न्यायिक कार्यवाही का हिस्सा था और जिस पर प्रत्यपर्ण आदेश पारित किया गया था। 25 फरवरी, 2015 को विशेष टाडा अदालत ने 1995 में मुंबई के बिल्डर प्रदीप जैन की उनके ड्राइवर मेहंदी हसन के साथ हत्या के एक अन्य मामले में सलेम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुलिस के अनुसार 7 मार्च 1995 को जैन की उसके जुहू बंगले के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!