इंदौर में आटा-मैदा की गोलियों को केमिकल में डालकर बनाते थे मिलावटी हींग असली में मिलाकर सस्ते में बेचते थे

इंदौर : शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग को साथ लेकर छापा मारकर मिलावटी हींग जब्त की है। इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई पालदा इलाके में मां दुर्गा इंटरप्राइजेस पर की गई है। इसे आटा, मैदा और ऑयल मिलाकर तैयार किया जा रहा था। यहां से खुले में रखे हींग, मसाले और आटा जब्त किया गया है। फर्म के संचालक साहिल पुत्र जगदीश मखीजा निवासी पैलेस कॉलोनी इंदौर बताया गया। मखीजा पर मिलावट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

नई फर्म बनाकर नया लाइसेंस बनवाया

जांच में सामने आया कि यहां पहले एमके ट्रेडर्स के नाम से फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। 2020 में यहां प्रशासन ने दबिश दी थी। जिसमें संचालक पर रासुका लगाई थी। बाद में माखीजा ने नगर निगम से नई फर्म का लाइसेंस बनवाकर नए सिरे से मिलावटी हींग बनाने का काम शुरू कर दिया।

इसलिए बढ़ी कालाबाजारी

अफगानिस्तान से हींग की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस वजह से बाजार में मिलने वाली हींग की कीमतें डेढ़ गुना तक बढ़ गई हैं। कई व्यापारियों के पास पुराना माल स्टॉक में रखा है। इस वजह से वे इसमें आटा व मैदा मिलाकर मिलावट कर रहे थे।

ऐसे करते हैं मिलावट

आटे और मैदे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उन्हें हींग के पानी में डाला जाता है। इसमें सल्फर युक्त केमिकल भी डाला जाता है। इससे हींग जैसी खुशबू तैयार हो जाती है। हाथ में लेने पर भी हींग जैसा ही अनुभव होता है।

आधे दाम में तैयार हो जाती है

इस मिलावटी हींग को असली हींग के साथ मिलाकर बेचते हैं। इसके चलते बाजार में मिलने वाली 200 से 300 रुपए प्रति ग्राम वाली हींग इन्हें 100 रुपए प्रति ग्राम से भी कम कीमत में मिल जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!