पंकज सिंह का प्रचार करने नोएडा पहुंचे रवि किशन, एक झलक पाने के लिए पब्लिक ने तोड़े नियम

नई दिल्ली:भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन रविवार को नोएडा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह के लिए जनता से वोट देने की अपील की. वहीं रवि किशन की एक झलक पाने के लिए पब्लिक ने सभी नियम तोड़ दिये. भारी भीड़ के चलते रवि किशन डोर टू डोर प्रचार नहीं कर सके और वापस लौट गये.

निर्धारित कार्यक्रम से कई घंटे लेट नोएडा के सेक्टर 63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में रवि किशन जब संबोधित करने पहुंचे तो वहां पहले से ही लोगों की भारी भीड़ जमा थी. रवि किशन ने नोएडा बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील की. इस दौरान वो अपने निराले अंदाज में दिखे. उन्होंने योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्य़मंत्री बनाने की बात कही

सांसद रवि किशन ने कहा कि ‘हर तरफ सब कुछ बा’ अपराधी जेल में बा और सब लोग अमन चैन से बा’, रवि किशन द्वारा गाने के माध्यम से भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाए गया. रवि किशन ने कहा कि इस समारोह में आए लोगों की भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की बन रही है. नोएडा से भी प्रत्याशी बीजेपी का जीत रहा है.

bjp-mp-ravi-kishan-seeks-votes-for-noida-candidate-pankaj-singh
भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन को देखने उमड़ी

रवि किशन ने विपक्षी पार्टियों पर चुटीले तंज भी कसे. वहीं मौजूद जनता जय श्रीराम का उद्घोष करती नजर आयी. इस दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन देखने को मिला. जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ.

सांसद रवि किशन के कार्यक्रम के संबंध में एडिश्नल डीसीपी इलामारन ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला है. जिसमें थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत चोटपुर कॉलोनी में सांसद रवि किशन द्वारा चुनाव प्रचार करते हुए आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन दर्शित हो रहा है. उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी सेक्टर-63 द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर नोएडा विधानसभा को जांच/आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!