नोएडा के SP-RLD गठबंधन प्रत्याशी के प्रचार के दौरान उड़ाए गए रुपये

नोएडा : आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही चुनाव आयोग द्वारा तमाम आचार संहिता से संबंधित गाइडलाइन जारी की जाती हैं, लेकिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी और उनके समर्थक अक्सर गाइडलाइन का उल्लंघन करते हैं. नोएडा में आरएलडी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी सुनील चौधरी द्वारा डोर टू डोर प्रचार के दौरान भी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं.

सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी के प्रचार के दौरान यहां बिल्डिंग के ऊपर से रुपये की बारिश की जा रही थी. वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
नोएडा के सेक्टर 126 का यह वीडियो बताया जा रहा है. उनके डोर टू डोर कैंपेन के दौरान उनके समर्थक छत से नोटों की बारिश कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले ग्रेटर नोएडा में भी इसी तरह के काम किए गए हैं.

सुनील चौधरी का चुनावी कैंपेन
सुनील चौधरी का चुनावी कैंपेन

नोएडा की पुलिस कमिश्नरी की तरफ से मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी सुनील चौधरी द्वारा आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है. उस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा वीडियो में दर्शाए गए स्थान व प्रकरण की जांच की जा रही है. जानकारी मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!