शिवराज ने झंडावंदन कर बोले इंदौर को स्टार्टअप फील्ड में देश की राजधानी बनाएंगे

इंदौर  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर के नेहरु स्टेडियम में झंडावंदन किया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। सीएम ने कहा मध्यप्रदेश के हर एक गांव को अब हैंडपंप से आजादी दिलाएंगे। 2 करोड़ घरों में पानी पहुंचाने का टारगेट है। बीते डेढ़ साल में 44 लाख घरों में नलों का पानी पहुंचने लगा है। इसके लिए हम सभी गांवों में पाइप लाइन बिछाएंगे। नदी-तालाब के पास ही ट्रीटमेंट प्लांट लगाएंगे। भूमिगत जल का दोहन भी करेंगे।

सीएम ने ये भी कहा –

  • दो लाख रोजगार के अवसर पर पैदा किए जाएंगे।
  • अगले साल तक एक लाख सरकारी नौकरियां और दी जाएंगी।
  • सरकारी के साथ प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरियों के अवसर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
  • यदि आपके पास स्टार्टअप का इनोवेटिव आइडिया है तो ऐसी नीति बनाएंगे कि युवाओं को धन की कमी नहीं आए।
  • इंदौर को स्टार्टअप के क्षेत्र में देश की राजधानी बनाएंगे।
  • जैविक खेती में काफी संभावनाएं हैं।
  • प्राकृतिक आपदा में जो फसलों को नुकसान हुआ है उसकी राहत राशि जल्द ही किसानों के खातों में आएगी।
  • पिछले साल की फसल बीमा का पैसा भी हम जल्द ही किसानों के खातों में डालेंगे।
  • कोरोना पीड़ितों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बेहद कम है। यह सब वैक्सीन के कारण हो रहा है। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद।
  • प्रदेश को इंडस्ट्रीज का हब बनाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
  • यहां बिजली की कमी नहीं है। अपनी जनता को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिले। इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर बिजली बनाने में भी मप्र आगे है। रीवा में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट बनकर तैयार है।
  • ओंकारेश्वर बांध पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करेंगे।

मार्च पास्ट किया

समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट व परेड प्रस्तुत की। परेड का नेतृत्व ACP ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान ने किया। उनके पीछे टूआईसी सूबेदार बृजराज अजनार चले। परेड में RAPTC, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), PTC इंदौर, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड तथा यातायात पुलिस आदि प्लाटून के दल भी शामिल हुए। साथ ही BSF बैंड भी परेड में हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!