मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 14 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट है। मुंबई, ठाणे और कोंकण में लगातार दूसरे दिनसभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उधर, मुंबई में मंगलवार रात से जारी बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार रात तक मुंबई से उड़ान भरने वाली 20 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 280 में देरी हुई। रेलवे ने ट्रैक डूबने से 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया।मौसम विभाग ने आज भी मुंबई, ठाणे और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने इन इलाकों में आने वाले सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए महाराष्ट्र के ठाणे, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नागपुर के करीब 100 गांवों का संपर्क मुख्यालयों से कट गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्रालय के करीब 1000 कर्मचारी बुधवार रात को मंत्रालय में ही रुके रहे। वहीं बीएमसी ने अपने 145 स्कूलों को अस्थाई राहत केंद्रों में बदल दिया। कुर्ला इलाके में मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहां नदी किनारे रहने वाले 1500 लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

10 ट्रेनें कैंसल, 20 फ्लाइट रद्द; 280 उड़ानों में देरी हुई
मुंबई में बारिश की वजह से बुधवार को 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 280 देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी कहा कि कम दृश्यता की वजह से 15 विमानों को डायवर्ट किया गया। उड़ानों में करीब 45 मिनट की देरी हो रही है। रेलवे के मुताबिक, ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई से 10 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। दूसरी ओर, लोकल ट्रेनों में देरी के कारण गुस्साए यात्रियों ने अंधेरी और सीएसटी स्टेशनों पर प्रदर्शन किया और ट्रेन रोककर विरोध जताया।

आगे क्या: आज इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल, कोंकण-गोवा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

हफ्तेभर में 11 राज्यों में औसत से ज्यादा बारिश, 17 में सामान्य
बीते एक हफ्ते में देश के 11 राज्यों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं 17 राज्यों में सामान्य बारिश हुई। महाराष्ट्र में 1 जून से 4 सितंबर तक 1053 मिमी बारिश हुई, जो औसत 857 मिमी से करीब 23% ज्यादा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!