कड़ाके की ठंड में भी राम मंदिर निर्माण कार्य जारी

अयोध्या: 5 अगस्त सन 2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के बाद शुरू हुए मंदिर निर्माण का कार्य लगभग 30 फ़ीसदी तक पूरा हो चुका है. बचा हुआ काम समय पर पूरा होना है. शुक्रवार की शाम ट्रस्ट द्वारा मीडिया कर्मियों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया गया. कड़ाके की ठंड के बावजूद करीब 40 इंजीनियरों की देखरेख में 250 मजदूरों की टीम दिन-रात मंदिर निर्माण में जुटी हुईं हैं.

तकनीकी विशेषज्ञ जगदीश आफ़डे ने बताया कि एलएंडटी कंक्रीट डालने का काम कर रही है. डिजाइन और पीएमसी का काम टाटा कंसल्टेंसी कर रही है. डेढ़ साल का काम पूरा हो चुका है. इसके अलावा और 2 साल मंदिर का काम होगा. इसके अलावा यहां पर परकोटे का काम शुरू होगा जो डेढ़ साल चलेगा. कुल मिलाकर 5 साल में निर्माण पूरा होगा. डेढ़ साल का काम पूरा हो चुका है. अभी नीचे का काम चल रहा है. फाउंडेशन के लिए नींव डाली जा चुकी है. उसके ऊपर काम चालू है. अभी जो काम चल रहा है उसमें एम30 कांक्रीट का राफ्ट है. इसके ऊपर पत्थर डालने का काम फरवरी से शुरू होगा.

ram temple construction
राम मंदिर निर्माण कार्य जारी

ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और उसके बाद सेकेंड फ्लोर और शिखर का काम होना है. इसमें जो प्लिंथ लगेगी उसमें मिर्जापुर और साउथ से आने वाले स्टोन का प्रयोग करेंगे. राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के पिंक स्टोन पर नक्काशी करने का काम चल रहा है. उसका काम पूरा होने के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरू होगा. उन्होंने बताया कि अभी कंक्रीट डालने का काम चल रहा है. जब पत्थर डालने का काम शुरू होगा तो मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. अभी करीब ढाई सौ मजदूरों और 40 इंजीनियरों की देखरेख में काम चल रहा है. जरूरत पड़ने पर मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

ram temple construction
राम मंदिर निर्माण कार्य जारी
  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!