ग्वालियर में सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी बोलीं- पार्टी बदली इसलिए मैं हारी,पार्टी बदलने का दर्द छलका; सिंधिया के साथ छोड़ी थी कांग्रेस

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी का पार्टी बदलने का दर्द एक बार फिर छलक गया। इमरती ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम में कहा- देखो, हम साल 2008 से अभी तक विधायक रहे, लेकिन जा बार जरा हार गए। वो का है कि हमने पार्टी बदल ली थी, नहीं तो हमें कोई नहीं हरा पाता। इमरती इससे पहले भी कई बार पार्टी बदल लेने को ही हार का कारण बताती रही हैं।

इस बार वह महिलाओं को जोश-जोश में पीड़ा बयां कर बैठीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद इमरती मामले में कुछ भी कहने से बचती रहीं।

ग्वालियर में शनिवार रात महिलाओं पर आधारित एक कार्यक्रम डीडी नगर में हुआ था। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्‌टर समर्थक व लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं।

इमरती देवी ने कार्यक्रम में महिलाओं का जोश बढ़ाने के लिए खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें ही देख लो, साल 2008 से अभी तक विधायक रहे हैं। जा बार जरा हार गए। इस पर इमरती देवी पहले हंसी फिर कहा, क्योंकि पार्टी बदल लई न इसलिए नहीं तो कौउ नहीं हरा पाता। उनका यह बयान वहां बैठे कई लोगों के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया था। इमरती का यह बयान रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले भी झलक चुका है हार का दर्द
यह पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गईं इमरती देवी का हार को लेकर दर्द झलका हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वह अपनी हार के लिए पार्टी बदलने को दोष देती नजर आती हैं। हारने के तत्काल बाद भी उन्होंने ऐसा ही कहा था। इससे पहले वह कांग्रेस सरकार में विधायक थीं। सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देकर भाजपा में सदस्यता ली। उपचुनाव में भाजपा की ओर से डबरा से विधायक का चुनाव लड़ा, लेकिन उनके ही समधि ने उन्हें हरा दिया।

सिंधिया के लिए सबसे पहले बगावत की थी
इमरती देवी को ऐसे ही सिंधिया समर्थक नहीं माना जाता है। साल 2018 में विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस से विधायक बनी थीं। लोकसभा चुनाव में सिंधिया के हारने के बाद प्रदेश में उनको तवज्जाे नहीं दी गई, तो सिंधिया के लिए सबसे पहले बगावत पर उतरी थीं। हालांकि, पार्टी बदलने के बाद उपचुनाव में वह डबरा से चुनाव हार गईं, लेकिन उसके बाद हाल ही में उन्हें लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!