37 साल के पुरुष ने दिया बेटे को जन्म!

लॉस एंजेल्स| विज्ञान में होने वाले सुधार के बाद से कई अजीबोगरीब चीजें हमें देखने को मिलती हैं जिनके बारे में आमतौर पर लोग ना देखे होते हैं और ना ही सुन पाते हैं. इस कारण से लोगों के सोचने समझने का नजरिया पुराना होता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ अमेरिका में रहने वाले एक ट्रांसजेंडर पुरुष के साथ हुआ. दरअसल, शख्स ने अपने बेटे को जन्म देकर सबको चौंका दिया मगर उसे लोग बच्चे का पिता नहीं, मां कहने लगे! इस बात से शख्स काफी आहत हो गया और उसने जमकर अपना गुस्सा निकाला. लॉस एंजेल्स के रहने वाले 37 वर्षीय बेनेट कास्पर विलियम एक ट्रांसजेंडर पुरुष हैं. 7 साल पहले तक वो एक महिला थे जब उन्होंने 3 लाख से ज्यादा रुपये खर्च कर अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाकर उसे हटा दिया. मगर बेनेट ने अपने स्त्रियों वाले प्राइवेट पार्ट को नहीं बदलवाया क्योंकि वो मां बनने का सुख लेना चाहते थे. साल 2017 में उनकी मुलाकात मलिक नाम के शख्स से हुई. जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया तो उन्होंने अपने परिवार को आगे बढ़ाने का निश्चय किया.

पिता की जगह अस्पताल में लोग उन्हें कहने लगे मां
साल 2020 में उन्होंने अपने बेटे हडसन को जन्म दिया था. हाल ही में बेनेट ने बच्चे के जन्म के दौरान हुए एक विचित्र अनुभव के बारे में शेयर किया और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बेनेट ने कहा कि अस्पताल में लोग उन्हें बच्चे के पिता की जगह बच्चे की मां कहकर पुकारने लगे. मगर उन्हें इस बात से बेहद आपत्ति हुई क्योंकि उनका मानना है कि मातृत्व की भावना सिर्फ महिला में ही नहीं, पुरुष में भी पैदा हो सकती है. उन्होंने कहा कि मातृत्व और नारीत्व में फर्क होता है जिसके बारे में लोग नहीं समझते. सालों से लोगों के दिमाग में यही भावना है कि जो महिला होगी, वही मां बन सकती है और उसी के अंदर मातृत्व का भाव होगा.

शख्स ने निकाला अपना गुस्सा
उन्होंने डेली मेल से बात करते हुए कहा- “हमें मातृत्व और नारीत्व को अलग करना होगा. हमें ये समझना होगा कि जो भी इंसान बच्चा पैदा कर सकता है वो मां है, उसके अंदर मातृत्व है. सिर्फ महिलाएं ही मां नहीं बन सकती हैं.” इंस्टाग्राम पर बेनेट को 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जो उनको हमेशा सपोर्ट करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!