बांग्लादेश में फेरी में आग से 32 की मौत

ढाका. बांग्लादेश के झलकोटी जिले में शुक्रवार सुबह एक फेरी में आग लगने की खबर है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से फेरी में सवार 32 लोगों की मौत हो गई है. 100 लोग घायल हो गए हैं. झलोकाटी जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद नजमुल आलम ने बताया कि फेरी में करीब 1,000 लोग सवार थे. फेरी ढाका से बरगुना जिले की तरफ जा रही थी. हादसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 200 किमी की दूरी पर हुआ.

स्थानीय पुलिस प्रमुख मोइनुल इस्लाम ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया, ‘तीन मंजिला फेरी ओबीजान 10 ने बीच नदी आग पकड़ ली. अभी तक 32 शव बरामद किए गए हैं. झुलसे लोगों को देखकर लगता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. ज्यादातर लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई है. जबकि कुछ लोग जान बचाने के लिए नदी में कूद गए थे. पानी गहरा होने के कारण उनकी मौत हो गई.’
रिपोर्ट के मुताबिक, मोइनुल इस्लाम ने कहा कि प्राथमिक जांच के तौर पर पता चला है कि आग फेरी के इंजन में लगी थी.आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.इसके पहले जुलाई में ढाका में 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई थी. इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई. करीब 30 लोग घायल हुए थे. आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!