जबलपुर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने तिलवारा पुल से कूदकर की आत्महत्या

जबलपुर के गढ़ा शासकीय स्कूल की शिक्षिका ने तिलवारा पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली, पुलिस के अनुसार नेपियर टाउन निवासी 53 साल की अनुजा खत्री ने नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली, अनुजा खत्री ने अपने बेटे को बताया कि उन्हें स्कूल में कुछ काम है उन्हें स्कूल छोड़ दे, बेटा उन्हें छोड़कर घर आ गया, जिसके बाद अनुजा खुद ऑटो करके तिलवारा पुल पहुंची और देखते देखते ही नीचे कूद गई, आस पास के लोगो ने उन्हें पुल की रेलिंग पर चढ़ते देखा लेकिन जब तक लोग उनके पास पहुंचकर उन्हें रोकते वह पुल से नीचे कूद गई, नीचे फर्श पर गिरने से उनका सिर फट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।संपन्न परिवार की अनुजा के पति की कोरोना काल मे मौत हो गई थी जिसके बाद से वह भी गुमसुम रहने लगी थी और उन्होंने किसी से भी बातचीत करना भी बंद कर दिया था, परिजन भी उनके इस व्यवहार से परेशान रहते थे, माना जा रहा है कि इसी डिप्रेशन में अनुजा खत्री ने यह कदम उठाया, उनकी आत्महत्या के इस कदम का जैसे ही छात्रों और स्टाफ को लगा वह सब मौके पर पहुंच गए, छात्र अपनी शिक्षिका को इस हाल में देखकर घटनास्थल पर ही सिसक पड़े, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!