मोदी जी कुछ भी कर सकते हैं, अयोध्या और काशी के बाद मथुरा का नंबर:हेमा मालिनी

इंदौर। अयोध्या के राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के भवन निर्माण के साथ अब मथुरा को भी अयोध्या और काशी की तरह ही विकसित करने की मांग उठ रही है. रविवार को इंदौर में एक सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंची मथुरा की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अयोध्या के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मथुरा को भी भव्य तीर्थ के रूप में विकसित करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि, राम जन्मभूमि का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है. इसके बाद काशी विश्वनाथ में जो काम असंभव थे वह मोदी जी ने पूरे किए हैं. वहां गंगा नदी से लेकर मंदिर तक कॉरिडोर बनाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है. जो आज तक नहीं हो सका वह काशी विश्वनाथ के लिए हुआ है. इसलिए अब भगवान कृष्ण की भूमि मथुरा को भी इसी तरह विकसित किया जाना जरूरी है.

मथुरा से योगी आदित्यनाथ को लड़ना चाहिए चुनाव

हेमा मालिनी ने कहा कि, मथुरा कृष्ण प्रेम और स्नेह का प्रतीक है. यहां भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए. हेमा मालिनी ने इस दौरान इंदौर की स्वच्छता की तारीफ करते हुए कहा कि यहां कि राज्य सरकार और इंदौर के लोगों ने स्वच्छता में 5 बार से अलग मुकाम बनाया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी ने वहां अत्यधिक विकास के कार्य किए हैं. इसलिए वहां भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा मथुरा के विकास के लिए मैं चाहती हूं कि खुद योगी जी को मथुरा से ही चुनाव लड़ना चाहिए.

विपक्ष अपना काम कर रहा है, हम अपना करेंगे

हेमा मालिनी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फोन टैपिंग जैसी बात की मुझे कोई जानकारी नहीं है. वह विपक्ष में है. इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं. विपक्ष के धर्म के कारण वह अपना काम कर रहे हैं. हम अपना काम करेंगे. इस दौरान उन्होंने कहा मैं पहले भी इंदौर आ चुकी हूं. यह नृत्य के कार्यक्रम हुए हैं, लेकिन अब हरिप्रसाद चौरसिया जी के साथ आई हूं. उनके हाथों पुरस्कृत होना यह भी एक सम्मान की बात है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!