कल से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

भोपाल। 20 दिसंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है. यह सत्र पांच दिन चलेगा और 24 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा. शीतकालीन सत्र में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष पर हावी होता नजर आएगा. इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है.

सत्र में इन मुद्दों को उठाएगा विपक्ष
इस बार विपक्ष शीतकालीन सत्र में प्रदेश में खाद की कमी, गांवों में अघोषित कटौती, कानून व्यवस्था, आदिवासियों पर अत्याचार, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दा को लेकर सरकार को घेरेगा. कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री तरुण भनोत का कहना है कि सरकार न तो किसानों को खाद दे पा रही है और न ही बिजली. गांवों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है. खाद लेने के लिए किसान दुकानों के बाहर लाइन लगाकर बैठे हैं. पुलिस लाठीचार्ज कर रही है.

आदिवासियों पर हो रहा अत्याचार
डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. राष्ट्रीय क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट सबके सामने है. भाजपा सरकार प्रति वर्ष एक लाख रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं. जनजातीय गौरव दिवस के नाम पर आदिवासियों को गुमराह करने का काम किया है.

आज शाम को होंगी बैठकें
दूसरी तरफ BJP विधायकों की बैठक भी CM हाउस पर बुलाई गई है. इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ मंत्री पार्टी विधायकों को टिप्स देंगे कि विपक्ष के आरोपों का जवाब कैसे दिया जाए? दोनों बैठकें रविवार देर शाम होंगी. मुख्यमंत्री शिवराज ने विधायक दल की बैठक में सदस्यों को परिवार सहित आने का न्योता दिया है. बैठक के बाद डिनर रखा गया है

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!