हर युवा की यही हरसत,कैलाश जैसी कर पाऐ कसरत

इंदौर, राजनीति हो या फिर साधारण जीवन या फिर अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बाद फिर चर्चाओं में है और चर्चा का यह मुद्दा सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस बार कैलाश विजयवर्गीय ने सार्वजनिक रूप से कसरत कर सबको हैरत में डाल दिया है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। लगभग 65 साल के कैलाश विजयवर्गीय की दिनचर्या की अगर बात की जाए तो व्यायाम उनके जीवन में ठीक उसी तरह शामिल है जिस तरह लोगों के जीवन में रोजमर्रा के जरूरी काम। कैलाश चाहे इंदौर में घर हो या फिर देश विदेश में कहीं भी हो, एक से डेढ़ घंटे व्यायाम करना नहीं भूलते। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि कैलाश के व्यायाम का कोई निश्चित समय भी नहीं। जब फुर्सत मिले तब वे व्यायाम के लिए समय निकाल लेते हैं। फिर चाहे रात के 2 बजे हो या दोपहर के 12 और यही वजह है कि 24 घंटे में बमुश्किल 2 से 3 घंटे सोने वाले कैलाश आज भी चुस्ती फुर्ती में अच्छे खासे युवाओं को मात देते नजर आते हैं।भाजपा महासचिव विजयवर्गीय इंदौर के माहेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान वे विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद व अन्य गतिविधियों के बारे में बताया और शरीर को फिट रहने की बात की। इस पर विद्यार्थियों ने उनसे कहा कि क्या वे व्यायाम करते हैं। जवाब में कैलाश विजयर्गीय ने कहा कि वे नियमित रूप से ऐसा करते हैं और जब विद्यार्थियों ने उनसे पुशअप लगाने की मांग की तो बिना झिझक के कैलाश विजयर्गीय इस कार्यक्रम में पुशअप लगाने लगे। कुछ ही सेकंड्स में उन्होंने करीब 59 पुश अप लगाए। उनके इन पुशअप की गिनती उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने की। इस दौरान लगभग 48 सेकंड्स का समय लगा।इसके बाद अपने जोशीले अंदाज में उठकर विजयवर्गीय ने सभी को सलाह भी दी कि व्यायाम को अपनी जीवनचर्या में शामिल करें। भाजपा महासचिव के पुशअप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैलाश विजयवर्गीय की उम्र करीब 65 वर्ष है। इसके पहले वे भजन गायकी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे भजन और गीत गाते दिखे हैं। इसके अलावा टेपा सम्मेलन में अपनी अलग ही वेशभूषा के कारण कैलाश विजयवर्गीय चर्चाओं में रहते हैं और अब उनके पुश अप के यह वीडियो एक बार फिर साबित कर रहे है कि कैलाश हर फील्ड के धुरंधर है फिर चाहे राजनीति हो या फिर कसरत का मैदान।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!