औद्योगिक क्षेत्र को मिली सुविधाऐं, मंत्री सिलावट का सम्मान किया

इंदौर, शहर के उद्योगपतियों व बरदरी – लिंबोदागिरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को सम्मानित किया गया। शनिवार को सम्मान समारोह व संवाद कार्यक्रम विजय नगर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र में संपन्न हुआ। यह सम्मान वर्षो से उपेक्षित बरदरी – लिंबोदागिरी इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी मूलभूत आवश्कताओं को तत्काल पुरा करने के लिए किया गया।कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा नेता लोकेश अवस्थी लक्की ने बताया कि उद्योगपतियों की मांग के अनुसार इस क्षेत्र को शहरी फीडर से जुड़ने के बाद विद्युत प्रदाय होने लगा है इसके लिए एसोसिएशन द्वारा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को स्मृति चिन्ह देकर शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर भर के उद्योगपति शामिल हुए।आयोजित सम्मान समारोह की शुरुआत मंत्री सिलावट ने दीप प्रज्वलन के साथ की। उन्होनें मौजूद उद्योगपतियों के साथ संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को जान कर तत्काल निराकरण का भरोसा दिलाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कासट ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को मंत्री सिलावट के सतत प्रयास से काफी से सुविधाएं मिल रही है लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सिलावट ने उद्योगपतियो के लिए 3 करोड रुपए के विद्युत मंडल के कार्य कराए हैं डेढ़ करोड़ का तालाब निर्माण भी चल रहा है। आयोजन में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल, लघु उद्योग भारती के शहर अध्यक्ष शिव नारायण शर्मा, सचिव मनोज तिवारी, एआईएमपी अध्यक्ष प्रमोद डफरिया, सचिव मनोज सोनी सहित बडी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश अवस्थी लक्की ने किया।

कार्यक्रम के दौरान इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि मंत्री सिलावट के अथक प्रयासों से उपेक्षित उद्योगिक क्षेत्रों को जो सुविधाएं मुहैया हो रही हैं हम सभी उसके लिए उनके दिल से आभारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!