मप्र पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण पर सरकार का बड़ा बयान

हरदा, मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर नई अपडेट सामने आई है। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक के आदेश पर कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर लगाई गई रोक को लेकर प्रदेश सरकार विधि विशेषज्ञों से परामर्श कर रही है। आवश्यक हुआ तो कानून में संशोधन कर पिछड़ा वर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।शनिवार को हरदा में मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन किया जा रहा है इसके साथ ही विधि विशेषज्ञों से भी परामर्श किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ पहले भी मिलता रहा है, यह कोई नया नहीं है।आवश्यक होने पर कानून में संशोधन कर पिछड़ा वर्ग को लाभ दिलाया जाएगा भाजपा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।कृषि मंत्री कमल पटेल पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर बरसे और कहा कि 70 सालों के दौरान केवल भाजपा के शासनकाल में ही विकास के काम हुए हैं, कांग्रेस ने कभी गरीब और पिछड़ा वर्ग की चिंता नहीं की। कांग्रेस की सरकारों ने गांव में सड़के बनाईं, न गरीब को मकान बनाकर दिए और ना ही रसोई गैस सुविधा दी गई। भाजपा ने गरीबों की कल्याण के लिए व्यापक योजना बनाकर काम किया है जिसे गरीब और पिछड़ा वर्ग के लोगों को काफी लाभ पहुंचा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!