मालगाड़ी से गांजे की तस्करी, पथरिया स्टेशन पर बोगी से 10 लाख का गांजा मिला

दमोह। तस्करों ने गांजा तस्करी का एक नया तरीका निकाला है. जिले के पथरिया रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की एक बोगी से 10 लाख रुपए का गांजा बरामद हुआ है. पुलिस ने एक बोगी से 1 क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा है. 2 दिन पहले ही तेजगढ़ और तेंदूखेड़ा पुलिस ने 4 लाख रुपए का गांजा एक कार से बरामद किया था. अबकी बार पुलिस ने पथरिया रेलवे स्टेशन से गांजा बरामद किया है.

मालगाड़ी की बोगी से मिला 10 लाख का गांजा

पथरिया रेलवे स्टेशन के पास FCI के गोदाम से गेंहू लोड करने के लिए रेलवे ने एक रैक लगाया था. जब बोगियों में पल्लेदार गेंहू लाद रहे थे, उसी दौरान उनकी नजर पांच नंबर बोगी में रखी कुछ बोरियों पर पड़ी. उन्होंने उसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. आरपीएफ चौकी के ‌एएस‌आई अजय कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जांच करने पर पता लगा कि बोरियों में गांजा भरा हुआ है. जिसका वजन 1 क्विंटल से ज्यादा था. गांजा अवैध रूप से कहां से लाया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपियों का भी अभी कोई सुराग नहीं मिला है. रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गांजे को जप्त कर लिया है.

आरोपियों का कोई सुराग नहीं

पुलिस के अनुसार पकड़े गए गांजा की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है. दमोह में गांजे की तस्करी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं. दमोह जिला गांजा बिक्री का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

    दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!