BSP विधायक रामबाई का ‘नौलखा’ डांस भांजे की शादी में ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने’ गाने पर जमकर थिरकीं

दमोह: मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने… 1984 में आई फिल्म शराबी का यह गीत आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। व्यक्ति चाहे आम हो या खास। अब इस गीत पर थिरकी हैं, अपने दबंग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली मध्यप्रदेश के पथरिया की बसपा विधायक रामबाई। रामबाई ने एक्ट्रेस जयाप्रदा की तरह ही हर स्टेप को बखूबी किया। उनके इस डांस की खूब चर्चा हो रही है।

विधायक रामबाई परिहार ने सीहोर में यह डांस किया। रामबाई अपने भांजे के शादी समारोह में शामिल होने पहुंची हैं। वहां लेडीज संगीत के दौरान उन्होंने मंच पर जमकर डांस किया।

BSP विधायक रामबाई

बिंदास अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं विधायक

यह पहला मौका नहीं है, जब विधायक रामबाई डांस को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले भी वह कई धार्मिक आयोजनों में इस तरह से डांस कर चुकी हैं। डांस के साथ उन्हें गाने का भी शौक है। उन्होंने डांस खुद ही सीखा है। इसके अलावा, रामबाई अपने दबंग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर उनसे पैसे वापस कराने जैसे मामले सामने आ चुके हैं।

जिला पंचायत सदस्य से राजनीति में आईं

रामबाई ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से की थी। वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहीं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा की सीट पर पथरिया से जीत हासिल की। कांग्रेस की जोड़-तोड़ की सरकार को उन्होंने अपना समर्थन दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

    दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!