CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि अब समय इसी बात का आया है कि रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी शस्त्र हाथों में लेकर पूजा करें। 

सभी मंत्री, सांसद और विधायक, दशहरे पर करेंगे शस्त्र पूजा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार का निर्णय है, प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद विधायक जहां पर भी रहेंगे, दशहरे पर शस्त्र पूजा करेंगे। बहन हो या भाई, शस्त्र पूजन से समाज का पौरुष जगाना है। हजारों साल से हमारी यही पहचान है- हाथों में शास्त्र और शस्त्र दोनों रहा है।

दमोह की नगरी में मानो इंद्र का आसन आ गया

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दमोह की नगरी में ऐसा आनंद आ रहा है, जैसे इंद्र का आसन आ गया हो। किसानों को सरकार ऋण तो देगी, लेकिन ब्याज किसानों को नहीं भरना होगा। जैन कल्याण बोर्ड का निर्णय भी सिंग्रामपुर की धरती पर किया गया। सिंग्रामपुर में कार्यक्रम करने के साथ ही लाडली बहनों के खातों में पैसा ट्रांसफर करके बहुत खुशी हुई। लाडली बहना योजना के लिए साढ़े 18 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया। 

दमोह में विकास की सौगात

इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा, हमारी योजनाओ से विपक्ष की छाती पर सांप लोटता है। उन्होंने यहां पर कई बड़ी घोषणाएं भी की। सीएम ने एलान किया कि दमोह जिले को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही जबेरा में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की। दमोह के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

आदिवासी जननायकों के इतिहास को जीवित किया

सीएम ने कहा कि हमने आदिवासी जननायकों के इतिहास को जीवित किया। बहनों को स्कूलों में मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा। पिछले दिनों सागर में हुई सबमिट में 23000 करोड़ के निवेश आए। विकास के माध्यम से पूरे बुंदेलखंड की धरती बदलेगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    जिला पंचायत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई  

    हटा (दमोह) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गुरुवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने दमोह पहुंचकर ट्रेप कार्रवाई  करते हुए जिला पंचायत के एक जिला…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!