दमोह में बीजेपी-कांग्रेस नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग के 200 अधिकारियों ने मारा छापा, पुलिस बेखबर

दमोह। कांग्रेस के बड़े नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके भाइयों के निवास पर आज सुबह इनकम टैक्स विभाग ने छापेमार कार्रवाई की. जिस पर परिजनों ने विरोध दर्ज कराया है, सूचना मिलने पर जिला पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है. जिले के जाने-माने आबकारी ठेकेदार, पेट्रोल पंप संचालक एवं ट्रक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस के बड़े नेता शंकर राय के निवास पर आयकर टीम ने दबिश दी

छापेमारी करने पहुंचे 200 अधिकारी

सुबह करीब 5:00 बजे 50 से अधिक गाड़ियों में आए 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. अल सुबह हुई छापेमारी से राय परिवार ने विरोध भी दर्ज कराया है. बताया जाता है कि शंकर राय के भाई भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कमल राय, संजय राय तथा राजू राय के विभिन्न ठिकानों पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है.

Big raid of Income Tax Department on brother of Congress leader

कांग्रेस नेता के परिवार ने नोटों की गड्डी में लगाई आग

परिवार ने नोटों की गड्डी में लगाई आग

जबलपुर से पहुंची आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई से खफा राय परिवार ने नोटों की गड्डी में आग लगा दी. जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है. उनका कहना है कि कार्रवाई जारी है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा कि इनकम टैक्स चोरी या अनुपात हीन संपत्ति का क्या मामला सामने आता है.

समर्थकों को अंदर जाने से पुलिस ने रोका

वहीं परिवार के लोग बार-बार कार्रवाई का विरोध जताते रहे हैं. सूचना मिलने पर राय परिवार के कई शुभचिंतक एवं समर्थक भी मौके पर पहुंच गए हैं हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने किसी को भी छापेमारी वाले ठिकानों पर एंट्री नहीं दी है. कार्रवाई देखने के लिए आसपास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है. परंतु पुलिस ने उन्हें अलग कर दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!