पीएम मोदी के कहने पर ओम बिरला ने की पहल, अब लोकसभा में तेजी से हो रहा काम

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में भले ही सरकार और विपक्ष में टकराव चल रहा हो, लेकिन लोकसभा पटरी पर लौट आई है। बुधवार को सदन में एक विधेयक को मंजूरी दी गई और गुरुवार को भी विपक्ष की कोरोना पर लंबी चर्चा चली। इस बीच शून्यकाल में नई परिपाटी के रूप में सरकार ने सांसदों के मुद्दों पर जबाब भी दिए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के साथ अलग-अलग व एक साथ चर्चा कर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है, जिसका असर लोकसभा में दिखने लगा है। लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से सरकार के विधेयक व विपक्ष की चर्चाओं पर व्यापक बहस भी हुई है। बुधवार को लोकसभा में कृत्रिम तकनीक प्रजनन विधेयक को व्यापक चर्चा के बाद पारित किया गया। इसमें 129 सांसदों ने चर्चा में हिस्सा लिया और इस दिन सदन की उत्पादकता 117 फीसदी रही। गुरुवार को सदन में देर रात तक कोरोना को लेकर चर्चा हुई। इस बीच
शून्यकाल में भी बड़ी संख्या में सांसदों ने हिस्सा लिया। 109 सांसदों ने शून्यकाल में अविलंबनीय महत्व के मुद्दे उठाए। खास बात यह रही कि इस बार मंत्री इन मुद्दों पर जबाब भी दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक सोच के कारण हुआ है। मोदी का मानना है कि शून्यकाल में भी सरकार को जरूरी मुद्दों पर जबाब देना चाहिए। लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंजाब, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने से केंद्र का हस्तक्षेप बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र को राज्य के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने इस विषय पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के कई अन्य सदस्यों ने भी इस पर सहमति जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से सदन में चर्चा की मांग की। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने अधीर रंजन चौधरी की तरफ देखते हुए नोटिस देने को कहा। उन्होंने कहा कि सदस्य इस विषय पर चर्चा के लिए नोटिस देते हैं तो वह व्यवस्था देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!