राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मनीष तिवारी ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने एक बार फिर दोहराया है कि मुंबई हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया और मजबूत होनी चाहिए थी। पर साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से भी पाक के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऑपरेशन से फायदा होता तो उरी के बाद पुलवामा नहीं होता। इसके साथ उन्होंने चीन के साथ तनाव पर सरकार को घेरा। मनीष तिवारी ने अपनी किताब ’10 फ्लैश पॉइंट्स: 20 ईयर्स’ के लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि तत्कालीन सरकार ने जो कार्रवाई की थी, वह सही थी या गलत थी। वह मानते हैं कि उस वक्त भारत की प्रतिक्रिया और तेज और मजबूत होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कई लोग मानते हैं कि मुंबई हमले के बाद भारत ने जो प्रतिक्रिया की, वह सही थी। लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हम अलग-अलग विचार रख सकते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि यह पहले भी होते रहे हैं, पर उन्हें सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया जाता था। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को सार्वजनिक किया। पर साथ ही उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। चीन के साथ रिश्तों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सच्चाई नहीं बता रही है। संसद के अंदर भी कई बार इस विषय को उठाने की कोशिश की गई, पर सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कोई जवाब नहीं देती। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि चीन कई देशों के साथ अपने सीमा विवाद सुलझा रहा है, पर भारत के साथ उसका रुख अलग और आक्रामक है।मनीष ने अपनी किताब में जनरल वीके सिंह की आयु को लेकर हुए विवाद पर भी राय रखी है। उनका कहना है कि तत्कालीन यूपीए सरकार को जनरल वीके सिंह की आयु को मान लेना चाहिए था और पहले से तय वक्त पर उन्हें रिटायरमेंट देकर इसको सम्मानजनक तरीके से हल किया जा सकता था। पर उस वक्त सरकार के अंदर इस मुद्दे पर राय कुछ और थी। मनीष तिवारी की किताब का विमोचन करते हुए पूर्व रक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने 26/11 के बाद यूपीए सरकार की प्रतिक्रिया पर उनकी राय पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह कई मुद्दों पर मनीष की राय से सहमत नहीं है, पर यह किताब राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हमारे सामने मौजूद चुनौती के बारे आगाह करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!