आ रहा है ‘जवाद’ तूफान, जमकर मचाएगा तबाही

नई दिल्ली: देश के पूर्वी तट की तरफ चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) तेजी से बढ़ रहा है. अनुमान है कि ये तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटीय इलाकों से टकराएगा. इस तूफान का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में पड़ेगा. लेकिन इससे सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और ओडिशा प्रभावित होंगे. ऐसे में दोनों राज्यों की सरकार ने इसे लेकर कई दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

चक्रवात जवाद का कहर!
देश के पूर्वी तट पर फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में जवाद तूफान का कहर देखने को मिल सकता है. चक्रवात जवाद के आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास व पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की आशंका है. इसके बाद ये ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट के पास पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा. जवाद 5 दिसंबर की दोपहर को पुरी के आसपास के तट तक पहुंचेगा.

क्या हो सकती है जवाद की रफ्तार?
बता दें कि चक्रवात जवाद को लेकर देशभर में अलर्ट है. इस तूफान की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं. तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं. चक्रवात से निपटने के लिए पूर्वी तट वाले राज्यों में NDRF की 46 टीमों को तैनात कर दिया गया है.

रेलवे ने रद्द की 107 ट्रेनें
चक्रवात जवाद के चलते इंडियन रेलवे ने 107 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनें हैं. चक्रवात जवाद को लेकर ओडिशा के 19 जिलों के स्कूल आज बंद रहेंगे. दोनों ही राज्यों में UGC NET की परीक्षाएं टाल दी गई हैं.मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात जवाद का असर देश के और भी राज्यों में हो सकता है. बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!