नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह में कौन बेहतर प्रधानमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली । नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ अपनी कार्यशैली की तुलना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने मोदी को परिणाम पसंद करने वाला एक गतिशील नेता करार दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि दोनों के बीच तुलना नहीं की जा सकती है। जब उनसे प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में अंतर के बारे में पूछा गया, तो सिंधिया ने कहा, “मेरा मानना ​​​​है कि दोनों के बीच तुलना करना मुश्किल है। दोनों नेताओं के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया नरेंद्र मोदी सरकार के हाई-प्रोफाइल मंत्रियों में से एक हैं। वह बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में भी बतौर केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया था। वह 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और इस साल जुलाई में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। कांग्रेस से बाहर होने के कारणों पर सिंधिया ने कहा कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां कोई प्रवेश या निकास साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाता है। सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के कारण पिछले साल मध्य प्रदेश में पार्टी की सरकार गिर गई। सिंधिया के बाद बीजेपी में शामिल होने के लिए कांग्रेस के 25 से अधिक विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनावों में, सिंधिया ने अधिकांश दलबदल नेताओं की जीत सुनिश्चित की, जिनमें से कुछ को मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार में शामिल किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!