संसद के कमरा नंबर 59 में लगी आग, फर्नीचर, कंप्यूर और कुछ दस्तावेज जले

नई दिल्ली । संसद परिसर में बुधवार सुबह आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, संसद के कमरा नंबर 59 में आज सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और इसके 23 दिसंबर को खत्म होना है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया आग मामूली थी और सुबह 8.10 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। घटना में कुछ मेज, कुर्सियां और कंप्यूटर जल गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है इस समय संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र में देश के सभी शीर्ष नेता सदन में होते हैं।
अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संसद के बाहर हमेशा दमकल की गाड़ी तैनात रहती है। उन्होंने कहा इस बार भी वायरलेस के जरिए आग लगने की सूचना मिली और बाहर मौजूद दमकलकर्मी तुरंत हरकत में आए। संसद राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित है।यह हाई सिक्योरिटी जोन में आता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!