इंदौर में 10 दिसंबर से शुरू होगा सबसे बड़ा ओपन एयर ड्राइव इन थियेटर; 200 कार, 250 बाइक जा सकेंगी, 100 लोग बैठ सकेंगे

प्रदेश का सबसे बड़ा ओपन एयर ड्राइव इन थियेटर 10 दिसंबर को शुरू होने जा रहा है। लोग अपनी कार में बैठकर परिवार के साथ फिल्म देख सकेंगे। पर्यटन विभाग ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत राऊ बायपास पर 6 एकड़ जमीन पर यह थिएटर बनाया है। यहां 50 बाय 100 फीट की स्क्रीन लगाई गई है, जो भोपाल में लगी स्क्रीन से दोगुना बड़ी है। लोग यहां घर से खाना भी ले जा सकेंगे।

  • 06 एकड़ जमीन पर 4 करोड़ में बन रहा है थिएटर।
  • 150 लोगों के लिए प्राइवेट बुकिंग भी करा सकेंगे।
  • 07 एकड़ जमीन पर वॉटर पार्क, रिज़ॉर्ट, चाइल्ड पार्क और एडवेंचर पार्क भी
  • 200 कार, 250 बाइक के साथ 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी।
  • 300 रुपए का होगा टिकट एक दिन में रहेंगे दो शो

पीपीपी मॉडल के तहत थिएटर का संचालन करने वाली कंपनी के सुयश मालू ने बताया कि 2 शो का संचालन होगा। पहला शो शाम 6 और दूसरा रात 9 बजे शुरू होगा। 300 रुपए टिकट का चार्ज रहेगा। इसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

150 करोड़ में एक ही जगह मनोरंजन के कई साधन

पर्यटन विभाग की योजना के अनुसार यहां वाटर पार्क, रिजॉर्ट, डेस्टिनेशन वेडिंग, चाइल्ड पार्क के साथ एडवेंचर कॉटेज भी बना रहे हैं। अभी थिएटर के साथ 40 कॉटेज तैयार हो चुके हैं। इस माह के अंत तक अन्य कॉटेज और पार्क भी तैयार हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!