फैमिली कोर्ट का मामला:कर्नल बेटे से हर माह के चौथे रविवार को मॉल में 9 घंटे मिल सकेंगे, अभी बेटा मां के साथ रहता है

कर्नल ने अपने 12 साल के बेटे से मिलने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दायर की थी। फैमिली कोर्ट ने कर्नल की अर्जी स्वीकार करते हुए बेटे से सशर्त मिलने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि हर महीने के चौथे रविवार को कर्नल सुबह 10 से शाम 7 बजे तक अपने बेटे से मिल सकेंगे। बेटे के नाना अपने नाती को एमजी रोड स्थित ट्रेजर आईलैंड लेकर आएंगे। वहां पर कर्नल को बेटा सुपुर्द करेंगे। शाम 7 बजे उसी स्थान पर कर्नल बेटे को नाना को वापस सौंप देंगे।

मेजर मां ने पिता को बेटे से मिलने से कर दिया था इनकार

अधिवक्ता मनोज बिनीवाले के जरिए कर्नल अक्षय ने बेटे से मिलने की अर्जी कोर्ट में दायर की थी। कर्नल अक्षय की शादी आर्मी में पदस्थ मेजर हरप्रीत से हुई थी। दोनों की अलग-अलग जगह पोस्टिंग रही। दोनों का एक बेटा है। इस बीच दंपती में झगड़े होने लगे तो सहमति से अलग हो गए। कुछ समय तो बेटा कर्नल के पास रहा, फिर पत्नी उसे अपने साथ ले गईं। कर्नल ने मिलने की कोशिश की तो उसे इनकार कर दिया। बेटे की कोई भी जानकारी उन्हें नहीं मिल रही थी। इस पर फैमिली कोर्ट में परिवाद दायर किया।

कर्नल बेटे को उपहार दे सकेंगे, भोजन भी करा सकेंगे

बिनीवाले के मुताबिक कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि कर्नल बेटे को भोजन करा सकते हैं, उपहार भी दे सकते हैं। बेटे को भारत से भेजा जाता है तो कर्नल को भी सूचित करना होगा। भारत में भी किसी राज्य में पढ़ाई के लिए भेजा जाता है तो आवेदक को बताना होगा। कोर्ट द्वारा परिवाद पर अंतरिम आदेश जारी किया है। मामले की अंतिम सुनवाई बाकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!