11 सेंटरों पर एग्जाम:पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा आज, कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की परीक्षाओं का दौर शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 26 नवंबर को पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई हैं। वहीं 27 नवंबर को प्री वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट एग्जाम होगी। शुक्रवार को आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग टाइप पर पहुंचना होगा। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट भी ले जाना होंगे। एग्जाम में बायोमेट्रिक सत्यापन भी होगा।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (DAHET)-2021 शुक्रवार को आयोजित होगी। इसके लिए इंदौर में 11 सेंटर बनाए गए है। जहां परीक्षार्थियों की एग्जाम होगी। वहीं 27 नवंबर को होने वाली प्री वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट एग्जाम के लिए 12 सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी सेंटरों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा चुकी है। इधर, एग्जाम में बायोमैट्रिक सत्यापन भी होगा। एग्जाम देने आने वाले परीक्षार्थियों को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इस एग्जाम में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। एग्जाम सेंटरों पर सैनिटाइजर के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

इलेक्ट्रानिक डिवाइस वर्जित
एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कैल्कुलेटर, घड़ी सहित अन्य ले जाना वर्जित रहेगा। जबकि एग्जाम सेंटर के अंदर जाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट साथ में रखना होंगे। वहीं रिपोर्टिंग टाइम पर ही एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा। देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!