बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान से नाराज दिग्विजय सिंह, उनके घर जाकर करेंगे ‘रामधुन’

भोपाल। भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की कांग्रेस और कांग्रेसियों के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी से नाराज कांग्रेस नेता शर्मा के घर जाएंगे. कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनक घर जाकर उनकी सद्बुद्धि के लिए रामधुन करेंगे. आपको बता दें कि बीजेपी विधायक ने एक बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस का आदमी अगर इधर आए तो उसके घुटने तोड़ दो. दिग्विजय सिंह ने इसी पर पलटवार करते हुए उनके घर पर रामधुन करने की बात कही है.
मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूँ। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा।
24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूँगा-श्री @digvijaya_28 जी.

कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे 24 नवंबर को रामेश्वर शर्मा के घर जाकर उनकी सदबुद्धि के लिए रामधुन करेंगे. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा द्वारा जारी एक पोस्टर में इस बात की जानकारी भी दी गई है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो तो वो मेरे घुटने तोड़ दे. उन्होंने यह भी कहा कि मैं गांधीवादी हूं और हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा. उन्होंने कहा कि मैं 24 नवंबर को महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा. उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा.
मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे।
मैं गांधीवादी हूँ।हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा।

24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूँगा। #कांग्रेस https://t.co/YCmyIXcdIo— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 20, 2021
क्या था रामेश्वर शर्मा का बयान

कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कलखेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बयान देते हुए कहा था कि ‘कांग्रेस का आदमी इधर आए तो उनके घुटने तोड़ दो’ दलालों के लिए नो एंट्री.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!