नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई

नई दिल्ली. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में मत्था टेकने से पहले उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘बड़े भाई’ कहा है. कांग्रेस नेता द्वारा इमरान खान की तारीफ पर बीजेपी ने नाराजगी जताई है. बता दें कि सिद्धू लगातार करतारपुर कॉरिडोर को लेकर इमरान खान की तारीफ करते रहे हैं. करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है. गुरु नानक देव की जयंती के मौके करतारपुर गलियारा इसी हफ्ते खोला गया है. कोरोना के चलते करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक तीर्थयात्रा मार्च 2020 में निलंबित कर दी गई थी.बीजेपी के प्रवक्ता अमित मालवीय ने ट्विटर पर सिद्धू के खिलाफ हमला करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना ‘बड़ा भाई’ कहते हैं. पिछली बार उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाया था, उनकी जमकर तारीफ की थी. लिहाजा इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि गांधी भाई-बहनों ने अनुभवी अमरिंदर सिंह के बदले पाकिस्तान से प्यार करने वाले सिद्धू को चुना.’

सीएम चन्नी के साथ नहीं गए सिद्धू
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट सदस्यों के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका था. हालांकि, उस दौरान ‘जत्थे’ में सिद्धू शामिल नहीं हो सके थे. सिद्धू ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पाकिस्तान यात्रा को याद किया था. इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थल की झलकियां भी दिखाई थी. सिद्धू ने वीडियो में पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कई स्थानों का जिक्र किया. उन्होंने इस वीडियो को ‘द करतारपुर स्टोरी’ नाम दिया था.

इमरान ने की सिद्धू की तारीफ
कोविड-19 के कारण 20 महीने के अंतराल के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर के फिर से खुलने के बाद, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दोनों देशों के बीच सिख तीर्थयात्रा का रास्ता खोलने में सिद्धू की भूमिका की तारीफ की. kartarpurcorridor.com वेबसाइट पर कहा गया है कि गलियारे का विचार इमरान खान ने सिद्धू के साथ साझा किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!