प्रधानमंत्री ने महोबा से जनपद ललितपुर के भावनी बांध का किया वर्चुअल लोकार्पण

ललितपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जनपद झांसी एवं महोबा भ्रमण के दौरान जनपद ललितपुर स्थित भावनी बांध का वर्चुअल लोकार्पण किया।
भावनी बांध परियोजना तहसील महरौनी के ग्राम भावनी स्थित सजनम नदी जो जामनी नदी की सहायक नदी है, पर निर्मित की गई है।इस परियोजना के कार्य वर्ष 2012-13 में प्रारंभ किये गए थे। इस परियोजना के पूर्ण होने पर इस क्षेत्र के 8062 कृषक लाभान्वित होंगे तथा 3800 हे0 भूमि सिंचित हो सकेगी। बांध की कुल लम्बाई 04 कि0मी0 है, जिसकी कुल लागत 512.74 करोड़ रुपये है। भावनी बांध का कैचमेंट एरिया 960 वर्ग कि0मी0 है। भावनी बांध की नहरों के पूर्ण विकसित होने पर इसकी कुल लम्बाई 20.300 कि0मी0 है। इसकी नहरों से अगली फसल में पूर्ण रुप से रोस्टर बनाकर नहर का संचालन किया जाएगा। इस वर्ष भावनी बांध में उपलब्ध जल के अनुरुप ही टेस्टिंग में नहर को चलाया जाएगा।
भावनी बांध के लोकार्पण के अवसर पर बेतवा झांसी के मुख्य अभियंता महेश्वरी प्रसाद,सिंचाई कार्य मण्डल चतुर्थ के अधीक्षण अभियंता एवं सिंचाई निर्माण मण्डल झांसी के अधीक्षक अभियंता शीलचन्द्र उपाध्याय,अधीक्षण अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता भगीरथ बरुआ संयुक्त रुप से पूजन के उपरान्त स्लूज के गेट खोलकर भावनी नहर का संचालन कराया गया।
कार्यक्रम मे सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम के समस्त सहा0 अभियंता नागर,श्रवण कुमार, राजीव कुमार एवं धीरज कुमार, इसके अतिरिक्त समस्त अवर अभियंता स्वेता सक्सेना,नेहा कौशल, रमाकान्त वर्मा,पंकज खेम, धर्मेन्द्र पटेल,राजेन्द्र बाबू एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!