अनिल देशमुख की गिरफ्तारी पर बोले शरद पवार, भाजपा को कीमत चुकानी होगी

नागपुर : महाराष्ट्र में चर्चित रहे 100 करोड़ की वसूली के मामले को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह लापता हो गए हैं. अनिल देशमुख के खिलाफ आरोप लगाने के बाद से ही वह गायब हैं. अब उन आरोपों को साबित करने के लिए वह सामने नहीं आ रहे हैं. भाजपा पर हमला बोलते हुए पवार ने कहा कि आपने अनिल देशमुख को जेल में डाल दिया है और परमबीर सिंह फरार है. आपने जो भी किया है, उसकी कीमत चुकानी होगी. यह पहला मौका था, जब शरद पवार ने खुलकर अनिल देशमुख का बचाव किया है.

पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के साथ ‘अन्याय’ हुआ. देशमुख धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. इस बीच शरद पवार ने राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के विकल्प को लेकर भी बात की.उन्होंने कहा कि अगले आम चुनाव में संभावित भाजपा विरोधी गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा? यह कोई मुद्दा नहीं है और लोगों को उनकी इच्छानुसार राजनीतिक विकल्प देने की जरूरत है.

अमरावती और महाराष्ट्र के कुछ अन्य स्थानों पर हाल की हिंसा को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राकांपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए जिसमें ऐसी घटनाओं के शिकार दुकानदारों और व्यापारियों को मुआवजा दिया जा सके. पवार ने नागपुर विदर्भ चैंबर ऑफ कॉमर्स (एनवीसीसी) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिन्होंने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हाल की हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि निर्दोष दुकानदार और व्यापारी हिंसा का शिकार होते हैं तथा कोई गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें नुकसान होता है.

पवार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विरोधी गठबंधन के संभावित गठन के बारे में यह पूछे जाने पर कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस मोर्चे का नेतृत्व कर सकती हैं? इस पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर संसद के आगामी सत्र में चर्चा की जाएगी. पवार ने कहा, ‘उस गठबंधन का नेता कौन होगा यह कोई मुद्दा नहीं है. आज लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार एक विकल्प देने की जरूरत है और हम लोगों की आकांक्षा को पूरा करने के लिए विभिन्न दलों का समर्थन लेंगे.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!