उच्च शिक्षा विभाग की सख्ती:25 कॉलेजों ने बताया ही नहीं, कौन से और कितने वोकेशनल विषय पढ़ाएंगे

इंदौर:उच्च शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद भी डीएवीवी से संबद्धता प्राप्त 25 कॉलेज ने तय समय में नई एजुकेशन पॉलिसी से जुड़ा अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं किया है। इसमें कॉलेज को यह बताना अनिवार्य है कि तय किए गए 49 वोकेशनल विषयों में से वे कौन से और कितने विषय पढ़ाएंगे। हर कॉलेज को कम से कम दाे विषय चुनना जरूरी है। अधिकतम विषयों की संख्या इंफ्रास्ट्रक्चर के मुताबिक तय हाेगी। ये विषय नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत यूजी प्रथम वर्ष के छात्र इंटर डिसिप्लिनरी के तहत चुनेंगे।

बीकॉम, बीए और बीएससी में लागू किए जा रहे इन वोकेशनल विषयों का सिलेबस भी बन चुका है। अब 10 से 20 नवंबर के बीच किताबें भी छपकर आ जाएंगी। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग ने हर कॉलेज को कम से कम दाे वोकेशनल विषय और संकाय के हिसाब से इलेक्टिव विषय चुनने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय समय शनिवार को पूरा हाे गया। इसके बाद भी 25 कॉलेजों ने प्रोफाइल अपडेट नहीं की। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग अब इन कॉलेजों को नाेटिस भेजने जा रहा है।

ये हैं वोकेशनल विषय

नई एजुकेशन पॉलिसी में बीकॉम, बीए व बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों को वोकेशनल कोर्स का कम से कम एक विषय चुनना अनिवार्य कर दिया है। बीए में 25, बीकॉम में 5 एवं बीएससी में 20 वोकेशनल विषयों के विकल्प रखें गए हैं।

ये हैं कुछ प्रमुख वोकेशनल विषय

  • रामचरित मानस का दार्शनिक चिंतन
  • लोक प्रशासन : सिद्धांत एवं व्यवहार
  • हाउसकीपिंग एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
  • धन एवं बैंकिंग
  • नर्सरी प्रबंधन
  • कम्युनिकेटिव अंग्रेजी
  • अकाउंटिंग
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एक परिचय
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
  • खनिज और चट्टानें
  • मधुमक्खी पालन
  • कम्प्यूटर फंडामेंटल
  • मानव रोग
  • गैर पारंपरिक ऊर्जा संशोधन

सारे विषय किसी न किसी स्किल से जुड़े हैं

न्यू एजुकेशन पॉलिसी में इस तरह के विषय आज के समय की जरूरत के हिसाब से तैयार किए हैं। ये सभी जॉब ओरिएंटेड प्रैक्टिकल विषय हैं। नई एजुकेशन पॉलिसी को कॉलेजों में समझाने का जिम्मा देख रहे डॉ. एमडी सोमानी का कहना है कि अब कॉलेजों को शासन की मंशा के अनुरूप पढ़ाई शुरू करवा देना चाहिए। इस मे भी कोई असमंजस है, वहां हमारी टीम पहुंचकर तकनीकी बिंदु समझाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!