मेडिकल यूनिवर्सिटी का फैसला:इंदौर के मेडिकल छात्रों की दोबारा होगी पूरक परीक्षा

जबलपुर स्थित मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी ने एमजीएम एवं अरबिंदो मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा दोबारा से कराने का निर्णय लिया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में 21 अक्टूबर से पूरक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज फिजियोलॉजी (प्रथम वर्ष) की पूरक परीक्षा में विद्यार्थियों को पुराने पैटर्न के पेपर बांट दिए थे।

इसके चलते उनकी औचित्य पर परीक्षा पर सवाल उठ रहा था। यूनिवर्सिटी ने इस लापरवाही को लेकर जांच बैठा दी थी। जांच समिति ने सिर्फ इंदौर के विद्यार्थियों की परीक्षा फिर से लेने की सिफारिश की है। इसी के साथ इस मामले में आरोपित अधिकारियों की भी जांच की जा रही है। समिति की सिफारिश के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, डीन संजय दीक्षित ने भी परीक्षा अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह लापरवाही बरती
वर्ष 2019 से मेडिकल कोर्स का हरेक पेपर 100 नंबर का हो गया है। 2018 या उससे पूर्व के परीक्षार्थियों के पेपर 50 नंबर के होते हैं। 21 तारीख को हुई परीक्षा में दोनों ही पैटर्न वाले परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यूनिवर्सिटी ने दोनों पैटर्न के अलग-अलग पेपर भेजे थे लेकिन एमजीएम कॉलेज में नए पैटर्न वाले परीक्षार्थियों को भी पुराने पैटर्न के पेपर बांट दिए गए। जबकि परीक्षार्थियों ने इसका विरोध भी किया जिसे प्रबंधन ने दरकिनार कर दिया।

जल्द तारीख घोषित करेंगे
कमेटी की सिफारिश के आधार पर हमने इंदौर के परीक्षार्थियों की दोबारा परीक्षा लेने का फैसला किया है। जल्द नई तारीख घोषित की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई का फैसला विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।
– डॉ. वृंदा सक्सेना, परीक्षा नियंत्रक, मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!