दिवाली में 10 हजार करोड़ का कारोबार

इंदौर:त्योहारी सीजन अक्टूबर व नवंबर में इस बार शहर में 10 हजार करोड़ से अधिक का कारोबार हो गया है। इससे सरकार को भी अकेले इंदौर से 700 करोड़ का टैक्स खाते में आएगा, वहीं पंजीयन विभाग से 270 करोड़ का राजस्व मिल चुका है। सबसे ज्यादा कारोबार इस बार रियल एस्टेट सेक्टर और सोने में ही दिखाई दिया। लोगों ने भविष्य की बचत के हिसाब से इन दोनों सेक्टर में जमकर निवेश किया है।

त्योहारी सीजन में एक टन से अधिक का सोना बिक गया है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए है। वहीं रियल एस्टेट सेक्टर में 24 हजार से अधिक सौदे पंजीबद्ध किए गए और इन सौदों से 2700 करोड़ की संपत्तियां बिकी हैं, जिससे प्रदेश सरकार को 270 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिला। बीते साल इसी सीजन में केवल दो हजार करोड़ मूल्य की दो हजार संपत्तियां ही बिकी थीं और शासन को भी पंजीयन विभाग से 200 करोड़ का राजस्व मिला था।

ज्वेलरी, कपड़ा-किराना, लाइट-टेंट को उम्मीद

दिवाली के बाद अब कुछ दिन में शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस सेक्टर से ज्वेलरी और रेडीमेड सेक्टर के साथ ही मैरिज गार्डन, टेंट, डीजे, लाइटिंग, लाउड स्पीकर, मिठाई, किराना और पूरी होटल इंडस्ट्री को भी बड़े कारोबार की उम्मीद है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि 19 माह बाद फिर शादियों पर काफी कम प्रतिबंध है, अब शादियां 300 मेहमानों के साथ करने को मंजूरी मिली हुई है, इससे होटल, मैरिज गार्डन में भी बुकिंग फुल चल रही है।

इंदौर जिले का औसतन मासिक कारोबार साढ़े तीन से चार हजार करोड़ रुपए है
इंदौर जिले का औसतन मासिक कारोबार साढ़े तीन से चार हजार करोड़ रुपए का है, लेकिन त्योहारी सीजन में यह पांच से छह हजार करोड़ के बीच पहुंच गया। इस सीजन के लिए मप्र में दो माह में ही 15 लाख ई-वे बिल के माध्यम से अन्य राज्यों से 50 हजार करोड़ से ज्यादा का माल पहुंच गया था। साथ ही प्रदेश के अंदर करीब 12 लाख ई-वे बिल के माध्यम से 24 हजार करोड़ का माल इधर से उधर भेजा गया। इस पूरे कारोबार में इंदौर की हिस्सेदारी करीब 18 फीसदी रही।

D

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!