भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के शिशु वार्ड में लगी आग, 4 बच्चों की मौत, 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

भोपाल।भोपाल के हमीदिया कैंपस में स्थित कमला नेहरु चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग में आग लग गई. तीसरी मंजिल पर लगी आग में चार बच्चों की मौत होने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. वहीं इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश भी दिये हैं. जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है.

दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को 8 बजे कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई. इस वार्ड में 40 से अधिक बच्चे आईसीयू में मौजूद थे, जिनमें से देर रात तक 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 36 बच्चों की जान बचाई गई है. मौत का यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है. कई बच्चे अभी भी क्रिटिकल कंडीशन में हैं. हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

आग लगने की वजह
कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हर कोई अपने बच्चे को बचाने के लिए कोशिश करता रहा. फायर ब्रिगेड की दमकलो ने पहुंचे कर आग पर काबू किया, लेकिन जब तक कई बच्चे आग की लपटों में झुलस गए थे. वार्ड में राजगढ़ से आए शकील ने बताया कि उनका 10 दिन का बेटा भी भर्ती था. इसको उन्होंने आग से बचाया इस दौरान उनके हाथ भी काले हो गए. वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की वार्ड में रखे कंप्यूटर नुमा एक मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिस वजह से यह आग लगी और आसपास के वार्ड में आग फैलती गई.

अस्पताल के बच्चा वार्ड में पहुंचे विश्वास सारंग
सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल पहुंचे और देर रात तक अस्पताल में ही रहे. झुलसे हुए अन्य बच्चों को दूसरे व वार्ड में शिफ्ट किया गया. उन्होंने बताया कि वार्ड में 40 बच्चे भर्ती थे. जिनमें से रात 1:00 बजे तक 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. परिजनों को सरकार की ओर से चार चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है. जबकि मामले की उच्च जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान और विश्वास सारंग में घटना पर दुख जाहिर किया. वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी यहां पहुंचे. उन्होंने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है. इसमें लापरवाही किसकी है यह जांच का विषय है.

मंत्री विश्वास सारंग ने 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की
मरने वाले बच्चों के परिजनों को विश्वास सारंग ने 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बचाव कार्य तेजी से हुआ, लेकिन चार बच्चों को नहीं बचाया जा सका. उन्होंने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिये हैं. इसकी जांच स्वंय एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे.

vishwas sarang

बच्चा वार्ड में पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग.

सीएम शिवराज ने जताया दुख
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं. इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है.

वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल के बच्चों के वार्ड में आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर बचाव व राहत कार्य शुरू किए. हादसे में चार बच्चों को नहीं बचाया जा सका, जिनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. अन्य बच्चों का उपचार जारी है. इस समय स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है.

हमीदिया अस्पताल में एक महीने पहले भी लगी थी आग
जानकारी के अनुसार मरने वाले बच्चों का आंकड़ा अधिक हो सकता है. जबकि 6 से 10 बच्चे क्रिटिकल कंडीशन में है. इस पूरे मामले में हमीदिया चिकित्सालय की लापरवाही साफ तौर पर नजर आती है. यहां आग बुझाने के अग्निशमन यंत्र किस कंडीशन में थे, यह भी एक बड़ा प्रश्न है. वह चालू थे भी कि नहीं. वहीं इसके पहले भी हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में 1 महीने पहले आग लगी थी. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!