चुनावी जनसभा में गरजे ‘नाथ’, शिव’राज’ पर उठाए सवाल, बोले- जनता को धोखा दिया, माफी मांगें सीएम

सतना। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हुंकार भरी. उन्होंने सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा किया. सिंहपुर के पटपर नाथ में कमलनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा. पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज अपने जेब में नारियल लेकर चलते हैं, लेकिन काम और विकास के नाम पर कुछ नहीं होता. कमलनाथ ने अपने संबोधन में सीएम को जनता से माफी मांगने के लिए भी कहा.

चुनावी जनसभा में गरजे कमलनाथ

चुनाव जनसभा ने पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘शिवराज सिंह के पिछले 17 साल याद करिए, मोदी जी के 7 साल को याद करिए, शिवराज सिंह आते हैं घोषणाएं तो कर जाएंगे कि यह हो जाएगा, वह हो जाएगा. शिवराज जेब में नारियल रखकर चलते हैं, जहां मौका मिला नारियल फोड़ दिया. थक गया प्रदेश का नौजवान बिना काम के, किसान बिना दाम के, व्यापारी बिना व्यापार के, मैं पूछता हूं शिवराज सिंह जी आप किस काम के’.

शिवराज कर लेते हैं एक्टिंग : कमलनाथ

कमलनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि शिवराज जी से कुछ भी कहलवा लीजिए, ऐसी कलाकारी जो झूठ को भी शर्मा देते हैं. झूठ को भी इनसे शर्मा आ जाती है. शिवराज सिंह खड़े हो जाइए इसी मंच में, मैं आपको जवाब देता हूं 15 महीने का, आप इन नौजवानों और किसानों को जवाब दे दीजिए. आपकी बातें, आप की घोषणाएं और आपकी कलाकारी से यह प्रदेश थक गया है, इतनी कलाकारी इतनी एक्टिंग कर लेते हैं.

विवेक तनखा की दो टूक

इस सभा के दौरान राज्यसभा सांसद ने 18 अक्टूबर की शाम चुनाव कार्यालय में पड़े छापे को लेकर तीखी अंदाज में बयानबाजी की. उन्होंने कहा, ‘जब मैं यहां आया तो मुझे कल्पना वर्मा जी ने बताया कि प्रशासन बहुत दबाव बना रहा है. कल्पना जी मैं बहुत संक्षेप में बोलता हूं कि हमारी हाईकोर्ट की टीम रैगांव पहुंच चुकी है और वह यहां ही रहेगी. जो आपको तंग करे और पार्टी को लोगों को तंग करे, आप तुरंत उसकी रिपोर्ट बनवाना. इलेक्शन कमिशन को रिपोर्ट भेजेंगे. अगर कोई परेशान करेगा तो हम इलेक्शन कमीशन को प्रमाण से यह बात बताएंगे, और उन लोगों को इन इलेक्शन माहौल में नहीं रहने देंगे’.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!