येदियुरप्पा का कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष को नसीहत, राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से बचें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को अपनी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा। आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे येदियुरप्पा ने सिंदगी में कहा, ‘किसी को भी ऐसा नहीं बोलना चाहिए। मैं उनसे बात करूंगा और पूछूंगा कि इस तरह के बयान के पीछे क्या पृष्ठभूमि थी। इस तरह से बोलने की कोई जरूरत नहीं थी।’

उन्होंने कहा कि किसी को भी राहुल गांधी जैसे नेता के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं बोलनी चाहिए। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका सम्मान करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया गया था, जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

ट्वीट को खारिज करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर द्वारा किए गए असभ्य ट्वीट पर खेद है और इसे वापस ले लिया गया है। मंगलवार को कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। उनके इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!