पाकिस्तान पर फिर कर सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक, कश्मीर में बढ़ती हत्याओं पर अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क को चेताया

नई दिल्ली  सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तान को अब केंद्रीय गृहमंत्री ने खुली चेतावनी दे दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने उल्लंघन बंद नहीं किया और कश्मीर में आम नागरिकों की हत्याओं का खेल बंद नहीं किया तो उसपर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया जा सकता है। पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए अमित शाह ने कहा, ‘ सर्जिकल स्ट्राइक से साबित हो चुका है कि हम हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आप उल्लंघन करेंगे तो और भी सर्जिकल स्ट्राइक होंगे।’

यहां आपको बता दें कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद जम्मू-कश्मीर में फिर से जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। हाल के दिनों में कायर आतंकवादियों ने कई घाटी में कई निर्दोष लोगों की जान ले ली। इसके अलावा आतंकियों ने सेना पर भी हमला किया था। पड़ोसी मुल्क की शह पर आतंकियों के इस खूनी खेल के बाद इस वक्त पूरा देश उबल रहा है।

कई लोग इन आतंकवादियों पर करारा प्रहार करने की मांग कर रहे हैं। घाटी में देश की सेना ने आतंकवादियों को जबरदस्त चोट भी दी है। सेना ने घेर-घेर कर आतंकियों को मौत की नींद सुलाने का अभियान चला रखा है। दिल्ली और अन्य राज्यों से कुछ आतंकियों को जिंदा भी पकड़ा गया है जिसके बाद इन आतंकवादियों के कबूलनामे से पाकिस्तान की पोल-पट्टी पूरी दुनिया में खुल गई है। 

गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गोवा में मौजूद थे। यहां उन्होंने साउथ गोवा के धरबोन्द्रा गांव में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखते हुए  पाकिस्तान को भी कड़े लहजे में चेताया है। अमित शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की देखरेख में किया गया सर्जिकल स्ट्राइक एक महत्वपूर्ण कदम था। हमने यह मैसेज भेद दिया कि कोई भी भारतीय सीमाओं को कोई भी परेशान नहीं कर सकता है। एक समय था बातचीत करने का लेकिन अब समय है प्रतिक्रिया का।’

आपको याद दिला दें कि उरी, पठानकोट और गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों के बाद सितंबर, 2016 में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। भारत ने पाकिस्तान में बने आतंकवादियों के कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया था। उरी में हुए हमले के 11 दिन बाद 29 सितंबर, 2016 को भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकवादियों को गहरी चोट पहुंचाई थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!