इंदौर में निजी अस्पतालों में 70 फीसद बच्चे डेंगू के उपचार के लिए भर्ती

इंदौर ।

शहर में डेंगू का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। डेंगू का वायरस बड़ों के साथ बच्चों को भी प्रभावित कर रहा है। जिला मलेरिया विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 466 लोग डेंगू पाजिटिव हुए जिनमें से 99 बच्चे अब तक डेंगू से बीमार हो चुके है। जबकि हकीकत यह है कि शहर के अस्पतालों में वर्तमान में करीब 200 से ज्यादा बच्चे डेंगू के कारण भर्ती है। शहर के अरबिंदो अस्पताल में ही फिलहाल 80 बच्चें डेंगू के कारण भर्ती है।

चिकित्सकों के मुताबिक शहर के अस्पतालों में वर्तमान में उपचार के लिए भर्ती बच्चों में 70 फीसद डेंगू के कारण भर्ती है।चाचा नेहरु अस्पताल के अधीक्षक डा. हेमंत जैन के मुताबिक शहर में बच्चों में डेंगू का संक्रमण बढ़ा है। एक साल के कम उम्र के बच्चे भी संक्रमित हो रहा है। ये बच्चे में डेंगू के लक्षणों की पहचान समय नहीं हो पताी है। इस वजह से ये काफी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचते है।

कई बच्चें गंभीर स्थिति में भी अस्पताल में भर्ती हुए

अरबिंदो अस्पताल की शिशुरोग विशेषज्ञ डा. गुंजन केला बताती है कि हमारे अस्पताल में फिलहाल 80 डेंगू बीमारी के कारण भर्ती है। वर्तमान के शहर के अस्पतालों में 70 फीसद बच्चें डेंगू के कारण भर्ती है। कई बच्चे को उल्टी, पेटदर्द , रक्तचाप कम होने के कारण भर्ती हुए हैं। अभी ऐसे कई डेंगू संक्रमित बच्चे आए है जिन्हें दिमागी बुखार और झटके आने की समस्यां है। जिन बच्चों को डेंगू हुआ है उनके परिवार अन्य बड़े सदस्यों को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में अभी अगले कुछ दिनों तक लोगों की डेंगू के मच्छरों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतना चाहिए।

डेंगू के कारण आइसीयू में भी हो रहे भर्ती

इंडेक्स अस्पताल की शिशु रोग विभाग की एचओडी डा. स्वाति प्रशांत के मुताबिक हमारे असपताल में फिलहाल डेंगू के 12 बच्चे भर्ती है। कई बच्चों के प्लेटलेट्स भी कम हुए लेकिन वो रिकवर भी कर रहे हैं। अस्पताल में फिलहाल 5 डेंगू संक्रमित बच्चें आइसीयू में हैं। इसके अलावा 20 से 30 व्यवस्क भी डेंगू संक्रमण के कारण आइसीयू में भर्ती है। बच्चों में तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड लगकर बुखार व शरीर पर रैशे होने के लक्षण दिख रहे है।

19 नए डेंगू के मरीज मिले, अब तक कुल संख्या हुई 466

शुक्रवार को शहर में डेंगू के 19 नए मरीज मिले। इसमें 11 पुरुष व 8 महिलाएं है। 19 मरीजों में 4 बच्चे शामिल है। इस तरह शहर में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 466 हो चुकी हे। इनमें 268 पुरुष व 198 महिलाएं डेंगू पाजिटिव हुई हैं। जिला मलेरिया विभाग के मुताबिक वर्तमान में शहर में डेंगू के 21 केस एक्टिव है, जिनमें से 15 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। हकीकत यह है कि डेंगू के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ने के कारण शहर के कई अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है और शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू व डेंगू संभावित करीब 100 से ज्यादा मरीज भर्ती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!